Abstract: दक्षिणी महासागर वैश्विक कार्बन पृथक्करण और चक्रण में प्रमुख भूमिका अदा करता है जो वैश्विक जलवायु पद्धति को काफी प्रभावित करता है। वर्ष 2004 से दक्षिणी महासागर के भारतीय क्षेत्र में इसकी जटिलताओं को समझने और कार्बन पृथक्करण में भूमिका, जैव विविधता और अन्य पृथ्वी प्रणाली प्रक्रियाओं को समझने के लिए 10 सफल वैज्ञानिक अभियान चलाए गए हैं।

लेखक राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागरीय अनुसंधान केन्द्र, गोवा में वैज्ञानिक हैं।