भारत की ध्रुवीय पहल- अप्रैल 2019 cover

Vol no. 17 Issue No. 10

Inside this issue

एनसीपीओआर

विश्व के साथ कदम मिलाते हुएः भारत का ध्रुवीय विज्ञान अनुसंधान

By: चेरिल ए. नोरोनहा-डीमेलो और राहुल मोहन द्वारा

समय के साथ ध्रुवीय सीमाओं की खोज में भारत की दृश्यता में सराहनीय प्रगति हुई है। भारत को अब व्यापक रूप से एक उभरती हुई शक्ति के रूप में देखा जा रहा है जो बहु विषयात्मक अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों की वारंटी दे सकता है। ऐसे अन्तःक्षेपों से भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मामलों में एक शीर्ष स्थान स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

अंटार्कटिक के सुभेद्य आइस शेल्व्स

By: थम्बन मेलोथ और मेडिस परियोजना दल

प्लवनशील अंटार्कटिक आइस शेल्व्स की स्थिरिता वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि में अंटार्कटिक के योगदान को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। पूर्वी अंटार्कटिक के तटीय ड्रोनिंग मॉड लैंड के आसपास आइस शेल्व्स और हिम वृद्धि की भूमिका का अध्ययन करने के लिए एक भारत नार्वियन परियोजना, मेडिस की शुरुआत की गई थी।

ध्रुवीय जीवविज्ञानः भारत द्वारा अनुसंधान पहल

By: ए ए मोहम्मद हत्था

अंटार्कटिक और आर्कटिक क्षेत्र चरम पर्यावरणीय परिस्थितियों में रहने के लिए अनुकूलित जीवों का वास है। इन जीवन रूपों की क्षमता जटिल जीवन प्रक्रियाओं को समझने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। भारत ने पृथ्वी पर मौजूदा दो कठिन इलाकों की क्षमता महसूस करते हुए कई दशकों से यहां अन्वेषण किया है और ध्रुवीय जीव विज्ञान में काफी प्रगति की है।

भारत और आर्कटिक

By: के.पी. कृष्णन

आर्कटिक का भारत के लिए विशेष महत्व है क्योंकि भारतीय मानसून और आर्कटिक प्रक्रियाएं जटिल रूप से जुड़ी हुई हैं। आर्कटिक में पहला भारतीय वैज्ञानिक अभियान वर्ष 2007 में आरंभ किया गया था जिसके फलस्वरूप वर्ष 2008 में नी-अलसुंड में ‘हिमाद्रि’ की स्थापना हुई थी। भारत वर्ष 2012 में अंतर्राष्ट्रीय आर्कटिक विज्ञान समिति शामिल हुआ और वर्ष 2013 से आर्कटिक परिषद में एक प्रेक्षक है।

दक्षिणी महासागर में प्रक्रिया अध्ययनः एक पूर्वावलोकन और भावी परिदृश्य

By: एन. अनिल कुमार, एस.सी. त्रिपाठी और आर.के. मिश्रा

दक्षिणी महासागर वैश्विक कार्बन पृथक्करण और चक्रण में प्रमुख भूमिका अदा करता है जो वैश्विक जलवायु पद्धति को काफी प्रभावित करता है। वर्ष 2004 से दक्षिणी महासागर के भारतीय क्षेत्र में इसकी जटिलताओं को समझने और कार्बन पृथक्करण में भूमिका, जैव विविधता और अन्य पृथ्वी प्रणाली प्रक्रियाओं को समझने के लिए 10 सफल वैज्ञानिक अभियान चलाए गए हैं।

थिन आइस पर तृतीय ध्रुव

By: थम्बन मेलोथ और परमानन्द शर्मा

हिमालयी हिमनद एशिया में प्रमुख नदी प्रणालियों की जल व्यवस्था को प्रभावित करते हैं और कई देशों से एक बिलियन से अधिक लोगों के लिए सहायता करते हैं। जलवायु में हो रहा बदलाव हिमालयी हिमनदों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और संभावित रूप से हिमनद झील विस्फोट बाढ़, हिमधाव और भूस्खलन जैसे खतरों में वृद्धि होने की आशंका है।

अंटार्कटिक झील तलछटः पृथ्वी की जलवायु के इतिहास का पता लगाना

By: महेश बी.एस. और राहुल मोहन

पिछले तीन मिलियन वर्षों में पुनर्निर्मित समुद्र तल परिवर्तन यह दर्शाता है कि समुद्र तल वर्तमान से 5 मी. ऊंचा है जब वैश्विक तापमान प्री इंडस्ट्रियल स्तर के दौरान मौजूद तापमान से 2 डिग्री से. तक गर्म थे।

भारत की सांस्कृतिक विरासतः भारत में लोक संगीत

By: स्टाफ रिपोर्टर

साक्षात्कार

सहभागिता विज्ञान का सार तत्व है जिससे व्यापक रूप से कार्य करने के अवसर में वृद्धि होती है

By: श्री एम.एन. राजीवन

एनसीपीओआर-ध्रुवीय क्षेत्रों के लिए भारत का प्रवेश द्वार

By: एम. रविचन्द्रन

प्रख्यात महासागर विज्ञानी और बहु आयामी वैज्ञानिक एम. रविचन्द्रन, निदेशक राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केन्द्र, गोवा के साथ साक्षात्कार

संपादकीय

Editor's Note

पृथ्वी के क्रायोस्फीयर के लिए वैश्विक सहयोग विश्व एक विचित्र स्थान है। हम अपनी चमकीली तीव्र धूप और लंबे हरे पेड़ो